fbpx

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना को 382 जाबांज अफसर मिले

देशभक्ति गीत और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी का माहौल ही अलग था । इस देशभक्ति से सराबोर माहौल में  382 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। परेड में 77 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। परेड की सलामी दक्षिण-पश्चिम कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन ने ली।

इससे पहले छह बजकर 45 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। परेड में शामिल कंपनियों के सार्जेंट मेजरों ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। एडवांस कॉल के साथ ही छाती ताने देश के सभी भावी अफसरों ने  कदम बढ़ाते हुए परेड की और भारतीय तिरंगे को सलामी दी और सभी भावी अफसरों पर हेलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा भी  की गई।

सर्वश्रेष्ठ कैडेट की लिस्ट

  • स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और कांस्य : अक्षत राज
  • स्वर्ण पदक: सुरेंद्र सिंहबिष्ट
  • रजत पद : कौशलेश कुमार सिन्हा
  • टीजी सिल्वर : करन सिंह
  • सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट : शिराद सरबाज (अफगानिस्तान)
  • चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर : कैरेन कंपनी

राज्य वार पास कैडेट की संख्या  

  • यूपी 72
  • बिहार 46
  • हरियाणा 40
  • उत्तराखंड 33
  • पंजाब 33
  • महाराष्ट्र 28
  • राजस्थान 22
  • हिमाचल 21
  • दिल्ली 14
  • मध्य प्रदेश 11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *