fbpx

28 अक्टूबर के दिन हुई कुछ प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज 1492 में की, जिसके पश्चात स्पेन की सेनाएं इस क्षेत्र में पहुँचीं थी।
बंगाल मे ब्रिटिश इंडियन एसोशिएसन की स्थापना 1851 में हुई
जिनेवा मे हुए कांफ्रेंस के तहत अंतरराष्ट्रिय रेड क्रास समिति का गठन 1863 में किया गया।
अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने 1886 में दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रांस से उपहार में मिली ‘स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी’ का औपचारिक अनावरण किया।
जापान में 1891 को आए भूकंप से 7300 लोगों की मौत।
जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की स्थापना 1913 में हुई
ऑस्ट्रिया और हंगरी के 1918 में अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।
इटली में रोम मार्च के द्वारा फासिस्ट शक्तियों ने 1922 में सत्ता पर अधिकार कर लिया और मुसोलनी वहाँ का प्रधानमंत्री बना।
लाल सेना ने 1922 में व्लादिवोस्तोक का अधिग्रहण किया।
अमेरिकी शेयर बाजार 1929 में वॉल स्ट्रीट धराशायी हुआ। जिससे कारोबार बाजार 24 फीसदी गिर गया। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट कहा जाता है।
इटली की फ़ासीवादी सरकार के अध्यक्ष मोसोलीनी के नेतृत्व में इस देश की दो लाख की सेना ने 1940 में यूनान पर आक्रमण किया।
दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी के घटक बुलगारिया ने 1944 में बिना शर्त सोवियत संघ के सामने समर्पण कर दिया।
अर्नेस्ट हेमिंग्वे को 1954 में साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
मिस्त्र और सऊदी अरब ने 1955 में रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
सोवियत संघ के नेता निकिता ख्रुश्चेव ने 1962 में घोषणा की, की उनका देश अमरीका के निशाने पर सधी, क्यूबा में तैनात परमाणु मिसायलें हटा लेगा।
इंटरपोल की 67वीं आमसभा अत्याधुनिक तकनीक आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ 1998 में समाप्त।
जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर 2001 में भारत की यात्रा पर आये, जापान के प्रधानमंत्री जुनीशिरो कोअजुमी के विशेष दूत योसितो मोरी भारत दौरे पर आये।
बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता 2004 में लगा। परमाणु मसले पर ईराक के साथ यूरोपीय संघ की वार्ता विफल।
चेकोस्लोवाकिया देश ने 2005 में अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
पाकिस्तान के पेशावर में 2009 को बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल।
सीरिया में 2012 को संघर्ष विराम का उल्लंघन, 128 लोग मारे गये।
जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने वर्ष 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।