fbpx

2 अक्टूबर का दिन इतिहास में क्यों है खास, जानें

1492- ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया.

1924- राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव.

1951- श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की.

1952- सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई.

1961- बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ.

1971- तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया.

1985- दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया.

1988- दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन.

1988- तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला.

2001- 19 देशों के संगठन नाटो ने अफगानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी.

2004- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया.

2006- दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया.

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 1869 में हुआ.

बिहार के प्रमुख गांधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी प्रजापति मिश्र का जन्म 1898 में हुआ.

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म 1904 में हुआ.