fbpx

6 सितंबर का इतिहास

1948 – जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।

1952 – कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत।

1965- ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)

1968 – अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1986 – इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।

1998 – जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक ‘अकिरा कुरोसावा’ का निधन।

2000 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।

2003 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।

2006 – मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।

2007 – ब्रिटेन की ‘द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी’ ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।

2008- डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।

2009- चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ किमी॰ तक घुसपैठ की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।

2012 – अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।