fbpx

जानें 9 अगस्त के दिन हुईं कुछ प्रमुख एतिहासिक घटनाओं के बारे में

1683 : ब्रिटिश राजशाही ने ईस्ट इंडिया कंपनी को एशिया में युद्ध एवं शांति की घोषणा का अधिकार दिया था |

1788 : गुलाम कादिर ने दिल्ली के सुल्तान “शाह आलम द्वितीय” की आंख में अपना खंजर घोंपकर उसे अंधा बना दिया था |

1831 : अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन वाली ट्रेन चलाई गयी थी |

1892 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ को पेटेंट कराया था।

1925 : क्रांतिकारियों ने काकोरी में एक ट्रेन को लूट लिया था | उनका मुख्य उद्देश्य सरकारी खजाना लूटकर उन पैसों से हथियार खरीदना था।

1942 : महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया था |

1945 : जापान के नागासाकी शहर पर अमेरिका ने परमाणु बम गिराया था।

1971 : भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किये थे |

1999 : रूस के राष्ट्रपति “बोरिस येल्तसिन” ने प्रधानमंत्री “सर्जेई स्तेपशिन” को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख “व्लादिमीर पुतिन” को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया था |

2005 : नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान “डिस्कवरी” ने 14 दिनों की जोखिम भरी यात्रा को पूरा करके कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल लैंडिंग की थी |