fbpx

9 जुलाई के दिन हुईं कुछ ऐतिहासिक घटनाएं, जो परीक्षा की दृष्टि से है महत्वपूर्ण

9 जुलाई को कई ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं हुईं, जिन्हें परीक्षाओं में पूछा जा सकता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

1819: सिलाई मशीन का आविष्कार करने वाले “एलायस हाउ” का जन्म हुआ था।

1982: ब्रिटैन की महरानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के शयन कक्ष में एक आदमी तमाम सुरक्षा घेरों को पार करते हुए घुस आया था। महारानी सिपाहियों को तब बुला सकीं जब घुसपैठिये ने उनसे सिगरेट की मांग की थी।

1925: हिंदी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता “गुरुदत्त” का जन्म हुआ था।

1938: फिल्मी दुनिया के जाने माने अभिनेता संजीव कुमार का जन्म हुआ था।

2011: अफ्रीका का देश सूडान दो भागों में बंट गया, जिसका दक्षिणी हिस्सा रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान के नाम से जाना गया। यह दुनिया का सबसे युवा देश है।