fbpx

आर्टिकल 370 ख़त्म होते ही पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने बनाया रिकॉर्ड

मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दी  है। जम्मू-कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। साथ ही लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग किया गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद अब देश में कुल 9 केंद्र शासित प्रदेश हो गए हैं। इसी के साथ टीडीपी प्रमुख और जम्‍मू-कश्‍मीर की पूर्व मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उनका नाम इतिहास में  स्‍वतंत्र जम्‍मू-कश्‍मीर की  अंतिम मुख्‍यमंत्री के रूप में जाना जाएगा ।महबूबा मुफ्ती स्‍वतंत्र जम्‍मू-कश्‍मीर राज्‍य की अंतिम मुख्‍यमंत्री थीं। जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन टूटने के बाद राज्यपाल शासन लगा दिया गया है। करीब एक साल से वहां राज्‍यपाल शासन है। अब जम्‍मू-कश्‍मीर स्‍वतंत्र राज्‍य नहीं रहा तो ऐसे में महबूबा मुफ्ती हमेशा स्‍वतंत्र राज्‍य की अंतिम मुख्यमंत्री कहलाएंगी।

साल 2016 में जब महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी उस समय उन्‍होंने एक साथ दो कीर्तिमान स्थापित किया था। एक तो वह राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बन गयी थीं। साथ ही वह देश की दूसरी महिला  मुस्‍लिम मुख्यमंत्री हो गयी। सैयदा अनवरा तैमूर पहली मुस्लिम मुख्यमंत्री थीं। वह 1980 में असम की मुख्यमंत्री बनीं थीं।