fbpx

2022 कामनवेल्थ खेलों में क्रिकेट भी हुआ शामिल

कॉमन वेल्थ गेम में क्रिकेट को आखिरकार शामिल कर लिया गया है | साल 2022 में कामनवेल्थ गेम्स में आप महिला टी20 क्रिकेट टीम को खेलता देख सकेंगे | इसमें कुल 8 अंतर्राष्ट्रीय टीम भाग लेने वाली हैं |

आपको बता दें कि साल 1998 के बाद से क्रिकेट को कामनवेल्थ गेम से हटा दिया गया था | उस समय कुआलालामपुर में खेले गये आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था |

क्रिकेट के चाहने वालों के लिए निश्चय ही यह खुशखबरी है | इस खेल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन देखने को मिलेगा | आगे भी ताज़ा ख़बरों के लिए हमारी एप्लीकेशन जरूर डाउनलोड करें |