fbpx

क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी पर कुल कितने महाद्वीप है ?

पृथ्वी पर कितने महाद्वीप है इस बात पर पूरी सहमति नहीं है। कुछ लोग चार या पाँच महाद्वीप स्वीकरते है पर अधिकतर लोग छः, या सात महाद्वीप के होने का मत रखते हैं।

भूवैज्ञानिकों मे मुख्य रूप से दो मतभेद है। पहला तो ये कि क्या यूरोप और एशिया को अलग-अलग महाद्वीप मानें या इन दोनों को जोड़कर एक महाद्वीप यूरेशिया मानें. दूसरा, क्या उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका को अलग-अलग महाद्वीप मानें या इन्हे साथ मिलाकर एक अमेरिका महाद्वीप माने. कुछ भूगोल वैज्ञानिकों ने ये भी सुझाव दिये हैं कि यूरोप, एशिया और अफ़्रीका को जोड़कर यूराफ़्रेशिया मानना चाहिए.

  • सात महाद्वीप : अफ्रीका, अन्टार्टिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया (ओशीनिया), यूरोप, उत्तरी अमरीका और दक्षिण अमरीका.
  • छः महाद्वीप : अफ्रीका, एन्टार्टिका, ऑस्ट्रेलिया (ओशीनिया), यूरेशिया, उत्तर अमरीका और दक्षिण अमरीका.
  • छः महाद्वीप : अफ्रीका, अमरीका, एन्टार्टिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया (ओशीनिया) और यूरोप.
  • पाँच महाद्वीप : अफ्रीका, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया (ओशीनिया), एन्टार्टिका, यूरेशिया.
  • पाँच महाद्वीप : अफ्रीका, अमरीका, ओशीनिया, यूरोप, एशिया.
  • चार महाद्वीप : अमरीका, ऑस्ट्रेलिया (ओशीनिया), एन्टार्टिका, यूरेफ्रेशिया.