fbpx

क्या आप जानते हैं कि प्रवासी भारतीय पूरे विश्व में किस काम में अव्वल हैं ?

किसी भी अर्थव्यवस्था में उन देशवासियों का बहुत बड़ा योगदान होता है, जो विदेशों में कमा कर अपने देश में पैसे भेजते हैं। अच्छी बात यह है कि विदेशों में रह रहे देशवासियों द्वारा भेजी गयी रकम प्राप्त करने वाले देशों में भारत पहले पायदान पर बना हुआ है।

प्रवासियों द्वारा भेजी जाने वाली रकम को रेमिटेंस कहते हैं। 2018 में भारतीय प्रवासियों ने करीब 78.6 अरब डॉलर की राशि देश में भेजी। दुनिया भर में भारतीय प्रवासी सबसे ज्यादा हैं। 2019 के मध्य तक के आँकड़ों के मुताबिक भारतीय प्रवासियों की संख्या 1.75 करोड़ है। इन आँकड़ों के मद्देनजर रेमिटेंस हासिल करने वालों में भारत पहले नंबर पर है तो यह कोई हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए।

2018 में पूरी दुनिया के 689 अरब डॉलर के कुल रेमिटेंस में भारत की हिस्सेदारी 14% रही थी। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) द्वारा बुधवार को जारी की गई वर्ल्ड माइग्रेशन रिपोर्ट 2020 के मुताबिक 2015 में भारत को 68.91 बिलियन डॉलर का रेमिटेंस मिला था, जिसके मुकाबले 2018 में भारत को मिले रेमिटेंस में 14% की बढ़ोतरी हुई। विदेशी रेमिटेंस प्राप्त करने वाले देशों में भारत 2010 और 2015 में भी पहले नंबर पर रहा था।