fbpx

क्या आप जानते हैं की ताइवान का प्राचीन नाम क्या है ?

फारमोसा

१५१७ में ताइवान में पुर्तगाली पहुँचे, और उसका नाम ‘इला फारमोसा‘ (Ilha Formosa) रक्खा। ताइवान की राजधानी ताइपे है । यह देश का वित्तीय केन्द्र भी है और यह नगर देश के उत्तरी भाग में स्थित है।

यहाँ के निवासी मूलत: चीन के फ्यूकियन (Fukien) और क्वांगतुंग प्रदेशों से आकर बसे लोगों की संतान हैं। इनमें ताइवानी वे कहे जाते हैं, जो यहाँ द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व में बसे हुए हैं। ये ताइवानी लोग दक्षिण चीनी भाषाएँ जिनमें अमाय (Amoy), स्वातोव (Swatow) और हक्का (Hakka) सम्मिलित हैं, बोलते हैं। मंदारिन (Mandarin) राज्यकार्यों की भाषा है।