fbpx

संसार मे कुल कितनी भाषाएं बोली जाती हैं ?

दुनिया की कितनी भाषाएं हैं इसका सटीक  उत्तर देना संभव नहीं है। एक अनुमान के अनुसार दुनिया में कुल भाषाओं की संख्या 6809 है, इनमें से 90 फीसदी भाषाओं को बोलने वालों की संख्या 1 लाखसे भी कम है। लगभग 200 से 150 भाषाएं ऐसी हैं जिनको 10 लाख से अधिक लोग बोलते हैं। लगभग 357 भाषाएं ऐसी हैं जिनको मात्र 50 लोग ही बोलते हैं। इतना ही नहीं 46 भाषाएं ऐसी भी हैं जिनको बोलने वालों की संख्या मात्र 1 है

दुर्भाग्यवश संचार के माध्यमों में वृद्धि के साथ ही कई ऐसी छोटी भाषाएं हैं जो लुप्तप्राय हैं। इन भाषाओं के लुप्त होने के साथ ही इन्हें बोलने वालों की संस्कृति भी समाप्त हो जाएगी।

 दुनिया की आधी से अधिक आबादी के लिए सिर्फ 23 भाषाएँ हैं जिनका अधिकतर प्रयोग किया जाता है।सबसे ज़्यादा भाषा mandarin अथवा चीनी बोली जाती है लगभग पचास देशों में। फिर आती है Spanish, लगभग इक्तीस देशों में, अंग्रेज़ी सबसे अधिक 137 और चौथे नंबर पर अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी है जोकि चार देशों में बोली जाती है।