fbpx

मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर,सर्वे के अनुसार भारत इस साल 5वीं और 2025 में बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

मोदी सरकार कि आर्थिक नीतियाँ अब भारतीय अर्थव्यवस्था पर  अपना असर दिखाने लगी हैं आईएचएस मार्किट सर्वे के अनुसार भारत इस साल ब्रिटेन को पछाड़कर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2025 तक वह जापान को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश हो जाएगा। आईएचएस मार्किट रिपोर्ट में भारतीय उपभोक्ता बाजार के भी 2019 में 1.9 खरब डॉलर से बढ़कर 2025 तक 3.6 खरब डॉलर हो जाने की भविष्यवाणी भी की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार के दोबारा सत्ता में वापसी के बाद वित्त मंत्रालय ने अपनी ताजा वार्षिक आर्थिक समीक्षा में 2025 तक के लिए आर्थिक रूपरेखा प्रकाशित की है। इसमें भारत को 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना और भारत को दुनिया के उच्च मध्य आय वर्ग के देशों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। आईएचएस मार्किट का अनुमान है कि 2019 में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह ब्रिटेन को  भी पीछे छोड़ देगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 5,900 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। उस समय भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।