fbpx

भारतीय सेना का पहला पर्वतीय युद्ध अभ्यास हुआ आज से शुरु, चीन कर रहा विरोध

भारतीय सेना अपनी काबिलियत और साहस के लिए जानी जाती हैं, जो कि हर परिस्थिति का हिम्मत के साथ मुकाबला करती हैं। अपनी इसी प्रतिभा में निखार लाने के लिए भारतीय सेना (ndian Army) द्वारा समय-समय पर युद्ध अभ्यास किया जाता हैं। हाल ही में, भारतीय सेना द्वारा अपने पहले पर्वतीय युद्ध अभ्यास ‘हिम विजय’ की शुरुआत की गई हैं। हांलाकि चीन द्वारा इस युद्ध अभ्यास का विरोध किया जा रहा हैं क्योंकि यह चीन अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के एक बड़े भाग को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा मानता है और यह युद्ध अभ्यास उसी क्षेत्र के समीप किया जा रहा हैं।
भारतीय सेना ने 07 अक्टूबर 2019 को अरुणाचल प्रदेश में अपना सबसे बड़ा पहाड़ी युद्धाभ्यास ‘हिम विजय’ आयोजित किया है। पूर्वोत्तर राज्य में इस तरह की यह पहली अभ्यास है। इस तरह का अभ्यास कठिन इलाके में सैनिकों की गतिशीलता तथा संचार का परीक्षण करने हेतु किया जाता है। यह युद्धाभ्यास चौदह हजार फुट की ऊंचाई पर हो रहा हैं। यह युद्धाभ्यास 25 अक्टूबर को समाप्त होगा। यह युद्धाभ्यास तवांग के आस-पास अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास का उद्देश्य युद्धाभ्यास को अधिक प्रभावी बनाना है। इस युद्धाभ्यास का पहला चरण 07 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2019 के बीच होगा। इस युद्धाभ्यास का दूसरा चरण 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2019 के बीच होगा।