fbpx

क्या आप जानते हैं भारत ने फिर चीन को किस मामले में फिर पीछे कर दिया है

दुनिया भर के लोग दुसरे देशों में  जा कर काम करते है और पैसा कमा कर अपने परिवार और सगे सम्बन्धियों को भेजते हैं हर साल विश्व बैंक एक सर्वे करता है कि किस देश के लोग कितना पैसा अपने देश भेजते हैं इस बार के सर्वे में  दुनिया भर में काम कर रहे भारतीय फिर एक बार धन भेजने के मामले में शीर्ष पर बने हुए हैं।

विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कामगार दुनिया के अन्य लोगों की तुलना में सबसे ज्यादा धन भारत भेज रहे हैं।दुसरे नंबर पर चीन का नाम आता है । विश्व भर में काम कर रहे भारतीय कामगारों  की वास्तविक संख्या का अनुमान लगाना मुश्किल है, क्योंकि भारतीय विदेश मंत्रालय केवल प्रवासी भारतीयों और इमिग्रेशन जांच के लिए पहुचने वाले लोगों की संख्या को ही गिनता है। जबकि बड़ी संख्या में लोग अवैध तरीके से भी विदेश जाते हैं।

वर्ष  1990 से अपने देश को धन भेजने के मामले में भारतीय हमेशा से नंबर एक पर काबिज रहे हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर चीन है और तीसरे स्थान पर  मैक्सिको है।