fbpx

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास

भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH सीरीज फाइनल हॉकी टूर्नामेंट में बड़ी जीत हासिल की है | इन्होने हिरोशिमा हॉकी स्टेडियम में आयोजित मैच में जापान को 3-1 से हाराया |

इस मैच में कप्तान रानी रामपाल ने एक गोल किया और गुरजीत कौर ने दो गोल किये थे | भारत की इस शानदार जीत के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके बधाई दी | मोदी ने कहा कि हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम ने सभी महिलाओं को प्रोत्साहित किया है और उनका रुझान खेल की ओर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है |

इस मैच में भारत ने तीसरे मिनट में ही पेनल्टी कोर्नर पर गोल कर दिया था और 1-0 से बढ़त बना ली थी | यह गोल कप्तान रानी रामपाल द्वारा किया गया था | इसके बाद ग्यारहवें मिनट में जापान ने गोल करके स्कोर बराबर कर दिया था | लेकिन तीसरे क्वार्टर के अंतिम कुछ मिनटों में ही गुरजीत कौर ने शानदार प्रदर्शन किया और लगातार 2 गोल किये |