fbpx

जानिए आखिर भारत ने श्रीलंका को क्यों दिए 45 करोड़ डॉलर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को श्रीलंका को 45 करोड़ डॉलर देने की पेशकश की है. इसमें से 40 करोड़ डॉलर आधारभूत परियोजनाओं और 5 करोड़ डॉलर आंतकी हमलों से सुरक्षा के उपायों के लिए दिए जाएंगे.

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाभया राजपक्षा भारत यात्रा पर हैं. दोनों देशों के बीच हुई द्विपक्षीय बातचीत के बाद राजपक्षा ने श्रीलंका के कब्ज़े में मौजूद भारतीय मछुआरों की नाव छोड़ने की घोषणा की.साथ ही दोनों देशों ने आर्थिक और सुरक्षा संबंधी मसलों पर भी मिलकर काम करने पर सहमति जताई.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों में विकास और शांति आपस में जुड़े हुए हैं. उन्होंने राजपक्षा को भरोसा दिलाया कि भारत श्रीलंका के विकास और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.