fbpx

महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों की तारीख का हुआ ऐलान

चुनाव आयोग ने 21 सितंबर के दिन हरियाणा एवं मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा कर दी है। इन दोनों ही राज्यों में चुनाव 21 अक्टूबर को होगा जिसके नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग की इस घोषणा के बाद दोनों ही राज्यों में आचार संहिता लागू कर दी गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा के विधान सभा का कार्यकाल 2 नवंबर को समाप्त हो जाएगा और महाराष्ट्र के विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त होगा। महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। यहां शिवसेना बीजेपी गठबंधन किसी भी लड़ाई कांग्रेस एनसीपी गठबंधन से होगी। वहीं दूसरी ओर हरियाणा विधानसभा में सत्तारूढ़ बीजेपी का लक्ष्य एक बार फिर से कांग्रेस को करारा झटका देना है।