fbpx

रक्षा मंत्रालय : भारतीय थलसेना के नए प्रमुख होंगे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने

वर्तमान थलसेना प्रमुख बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी कि भारतीय थलसेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने थलसेना के अगले प्रमुख होंगे।

श्री नरवाने अपने 37 साल के कार्यकाल में थलसेना में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य कर चुके हैं। श्रीलंका में शांति सेना के साथ ही जम्मू एवं कश्मीर में उन्होंने राष्ट्रीय राइफल्स का नेतृत्व किया। नरवाने म्यांमार में डिफेंस एट्शे के रूप में तीन साल तक काम कर चुके हैं। थलसेना के 13 लाख जवानों के उपप्रमुख के तौर पर उन्होंने 1 सितंबर को पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वह थलसेना के पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे,जो चीन से लगती भारत की लगभग चार हजार किलोमीटर लंबी सीमा की रखवाली करती हैं |

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन और पूर्वी मोर्चे पर इन्फैन्टीर ब्रिगेड की कमान भी संभाली है।इसके अलावा तीन साल तक उन्होंने म्यांमार में भारतीय दूतावास में भारत के रक्षा प्रशिक्षक के रूम में भी कर चुके हैं।