fbpx

अभिजीत बनर्जी, एस्थर डूफ्लो और माइकल क्रेमर को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को इस साल के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है | अभिजीत जेएनयू के छात्र रह चुके हैं | दुनिया से गरीबी मिटाने के लिए किये गए शोध के लिए अभिजीत को उनकी पत्नी एस्थर डूफ्लो और माइकल क्रेमर के साथ यह सम्मान दिया जाएगा |

रॉयल स्वीडिश एकेडेमी ऑफ़ साइंसेज ने सोमवार को पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि इन तीनों का शोध वैश्विक स्तर पर गरीबी से लड़ने की हमारी छमता को बढाता है |

अभिजीत बनर्जी की पत्नी एस्थर डूफ्लो अर्थशास्त्र का नोबेल पाने वाली सबसे कम उम्र की महिला है | 1972 में पेरिस में जन्मी डूफ्लो दुनिया की दूसरी महिला है जिन्हें अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है |

अमेरिका के रहने वाले 55 वर्षीय  माइकल रोबर्ट  क्रेमर 1999 से होवर्ड यूनिवर्सिटी में विकास शील समाज के प्रोफेसर हैं |  विकास शील देशों में सेहत , जल , कृषि उनके शोध का विषय है |