fbpx

किस प्राणी के शरीर में हड्डी ,खून और दिमाग नहीं होता है ?

स्टार फिश

धरती के सभी समुद्रों में पाए जाने वाले स्टारफिश का जन्म 45 करोड़ साल पहले हुआ था। यानी डायनासोर के जन्म से दोगुने साल पहले। इसकी दो हजार से भी अधिक प्रजातियां होती हैं। किसी का रंग-रूप अलग होता है तो किसी की भुजाओं की संख्या अलग होती है।इस जीव का आकार 4.7 से 9.4 इंच के बीच होता है। वैसे इसकी लंबाई 12 इंच तक भी हो सकती है।इसका अधिकतम वजन 5 किलोग्राम तक पाया गया है। इसकी कुछ प्रजातियों का वजन 80 ग्राम तक होता है और यह 35 साल तक जीवित रह सकता है।

इस जीव के पास दिमाग नहीं होता और न ही इसके शरीर में खून होता है। इसके शरीर में कोई हड्डी भी नहीं होती। इसकी भुजाओं में छोटे-छोटे पैर होते हैं, जिनकी मदद से यह एक जगह से दूसरी जगह तक जाता है।