fbpx

भारत का सर्वाधिक व्यापारिक भागीदारी वाला देश कौन सा है?

संयुक्त राज्य अमरीका

वर्ष 2020 में भारत का सर्वाधिक व्यापारिक भागीदारी वाला देश संयुक्त राज्य अमरीका है। अमरीका लगातार दूसरे वर्ष 2019-20 में भी भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार बना रहा। वाणिज्य मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार 2019-20 में अमरीका और भारत के बीच द्विविपक्षीय व्यापार 88.75 अरब अमरीकी डॉलर रहा, जो 2018-19 में 87.96 अरब डॉलर था। वर्ष 2018-19 में भारत का चीन के साथ जहां 53.56 अरब डॉलर का व्यापार घाटा रहा था, वहीं अमेरिका के साथ भारत 16.85 अरब डॉलर के व्यापार लाभ की स्थिति में था।