fbpx

‘सिंध का बाग़’ या ‘मृतकों का टीला’ हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल को कहा गया है ?

मोहनजोदाड़ो

मोहनजोदाड़ो सिंधी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है ‘मुर्दों का टीला। इसे ‘मुअन जो दड़ो’ भी कहा जाता है। चार्ल्स मैसन ने सर्वप्रथम हड़प्पा के विशाल टीलों की ओर ध्यान आकृष्ट किया था। मोहनजोदाड़ो सिंधु घाटी सभ्यता का एक नगर है जो विशालकाय टीलों से पटा हुआ है।

यह नगर सिंधु घाटी के प्रमुख नगर हड़प्पा के अंतरगत आता है। सिंधु नदी के किनारे के दो स्थानों हड़प्पा और मोहनजोदड़ो (पाकिस्तान) में की गई खुदाई में सबसे प्राचीन और पूरी तरह विकसित नगर और सभ्यता के अवशेष मिले। सर जॉन मार्शल ने सिन्धु घाटी सभ्यता को ‘हड़प्पा सभ्यता’ का नाम दिया था जिसे आद्य ऐतिहासिक युग का माना गया।