fbpx

सबसे लंबी अवधि तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

पवन चामलिंग

सबसे लंबी अवधि तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड पवन चामलिंग के नाम है। सिक्किम के मुख्यमन्त्री पवन चामलिंग भारत के इतिहास में किसी भी राज्य में सबसे अधिक समय तक मुख्यमन्त्री के रूप में सेवा करने वाले पहले मुख्यमन्त्री बन गए हैं।

इससे पहले सबसे लम्बे समय तक मुख्यमन्त्री रहने का रिकॉर्ड ज्योति बसु का था। ज्योति बसु ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमन्त्री के रूप में 23 साल तक पदभार सम्भाला था। पवन चामलिंग ने 30 अप्रैल, 2018 को बिना किसी बाधा के 25 साल का लम्बा कार्यकाल पूरा कर लिया। इस अवधि में पवन चामलिंग को लगातार पाँच बार मुख्यमन्त्री बनाया गया। वर्ष 1973 में जब वह केवल 22 वर्ष के थे, तब उन्होंने राजनीतिक में अपना कदम रखा। उस समय भारत के साथ सिक्किम साम्राज्य के विलय की बात हो रही थी।