fbpx

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला कौन थी?

एलिनार ओस्ट्रॉम

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला एलिनार ओस्ट्रॉम (Elinar Ostrom) थी। वर्ष 1968 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार शुरू होने के बाद अमेरिकी राजनीतिक महिला अर्थशास्त्री एलिनोर ओस्ट्रोम को 2009 में यह पुरस्कार मिला था। इससे पहले तक यह पुरस्कार केवल पुरुषों को ही मिलता रहा था। उन्हें ऑलिवर विलियम्सन के साथ यह पुरस्कार प्राप्त हुआ था। उनका शोध कार्य सामुदायिक स्वामित्व वाली संपत्ति के शासन से संबंध रखता है।