fbpx

महाद्वीप को महाद्वीप क्यों कहा जाता है?

महाद्वीप (Continent) सागरतल से एक औसत ऊँचाई तक ऊपर उठे हुए पृथ्वी के क्रमबद्ध विस्तृत भूभागों को कहते हैं। ये द्वीपों से केवल आकार में ही भिन्न होते हैं। इनके अंतर्गत सागर निहित लगभग 600 फुट तक की महाद्वीपीय मग्नतट भूमि तथा महाद्वीपीय मग्नढाल को भी सम्मिलित किया जाता है।

विश्व में सात महाद्वीप हैं : एशिया (1,64,94,217 वर्ग मील), अफ्रीका (1,15,29,480 वर्ग मील), उत्तरी अमरीका (93,63,866 वर्ग मील) तथा ऐंटार्कटिका (53,62,626 वर्ग मील)। ऑस्ट्रेलिया एक लघु महाद्वीप है। कभी कभी ऐसा भी कहा जाता है कि महाद्वीप के बीच में बेसिन तथा बेसिन के दोनों ओर पर्वतमालाएँ भी होनी चाहिए, किंतु यूरेशिया इसका अपवाद है। अधिकतर महाद्वीप बड़े बड़े पर्वतों द्वारा सीमाबद्ध हैं।