fbpx

एस्किमो जनजाति के लोग स्लेज का निर्माण किससे करते हैं ?

सील की हड्डियों से

उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्र के चारो ओर ग्रीनलैण्ड से लेकर पश्चिम में अलास्का और बेरिंग जलडमरु मध्य के पार साइबेरिया के उत्तरी-पूर्वी चुकची प्रायद्वीप क्षेत्र तक एक पतली पट्टी में एस्किमो लोगो का निवास पाया जाता हैं।  वार्षिक  औसत तापमान 0 डीग्री सैल्शियस से भी नीचे रहता है। कठोर जलवायु में लगभग 10 लाख एस्किमों विगत दस हजार वर्षों से रह रहें हैं।

जिन बर्फीले इलाकों में यह रहते हैं वहां पर पीने का पानी मिलना भी एक बहुत बड़ी चुनौती होती है |  इससे बचने के लिए यह बर्फ के टुकड़ों को पिघलाकर पानी के रूप में प्रयोग करते हैं |

समुद्री जीवों के शिकार के लिए ये एक नाव का प्रयोग करते हैं जिन्हें क्याक कहा जाता है| इसके अलावा अगर इन्हें बर्फ में कोई सामान ढोना होता है, तो उसके लिए यह स्लेज नामक एक गाड़ी इस्तेमाल में लाते हैं | इस गाड़ी की खासियत है की इसे कुत्तों का एक बड़ा झुंड खींचता है और यह बर्फ में बड़े ही आराम से खींचती है |